Friday, 11 August 2017

सोयाबीन के इतने लाभ जानकर हैरान हो जाएगें आप....

सोयाबीन में कई पोषक तत्व होते हैं। यह प्रोटीन का अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैल्शियम और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। सोया खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। सोयाबीन में एक खास अमीनों अम्ल लाइजीन पाया जाता है, जो शरीर में सभी प्रकार के प्रोटींस के लिए जरूरी बिल्डिंग ब्लॉक है। लाइजीन से फेरिटीन आयरन की उत्पत्ति भी होती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए बेहत जरूरी है।
प्राकृतिक सोया दूध में थोडा सुपाच्य कैल्शियम होता है, जो बीन के गूदे के कारण स्वाभाविक है, जो कि मनुष्यों में अघुलशील है। सोया दूध में गाय के दूध की मात्रा जितना ही प्रोटीन होता है। इसके प्रतिकार के लिए कई निर्माता अपने उत्पाद को मनुष्य के लिए सुपाचक कैल्शियम कार्बोनट से समृद्ध करते हैं।
सोयाबीन इसमें एक खास अमीनों अम्ल लाइजीन पाया जाता है, जो शरीर में सभी प्रकार के प्रोटींस के लिए जरूरी बिल्डिंग ब्लॉक है। लाइजीन से फेरिटीन आयरन की उत्पत्ति भी होती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
अगर आप सोयाबीन खाना पसंद करते है ता आपको कैंसर होने की संभावना काफी कम रहते है। जो लोग सोयाबीन को आहार में लेते हैं उनमें कैंसर होने की काफी कम रहती है।
अगर आप वेट बढना चाहते हैं तो सोयाबीन का यूज शुरू कर दें। हर रोज लगभग 10-15 सोयाबीन को खाया करें और फिर देखिए 2 से 3 महीने में वजन बढ जायेगा।

अमेरिका की उत्तर कोरिया को चेतावनी, गंभीर परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर वह अमेरिका के साथ कुछ करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा है कि उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह ऐसी परेशानी में होगा जैसी बहुत कम ही राष्ट्रों ने देखी है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के जुलाई में अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों के दो परीक्षणों के बाद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बहुत बढ गया है। उन्होंने कहा कि चीन उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बहुत कुछ कर सकता है।
यह पूछने पर कि क्या अमेरिका उत्तर कोरिया पर पहले परमाणु हमले कर सकता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम इस बारे में बात नहीं करते हैं, हमने कभी ये बात नहीं की है। मैं आपको बताता हूं, यदि उत्तर कोरिया हम पर, हमारे किसी मित्र देश पर, हमारा प्रतिनिधित्व करने वालों पर या किसी सहयोगी पर हमला करने के बारे में सोचता भी है तो उसे बहुत-बहुत घबराना चाहिए क्योंकि उसका वो अंजाम होगा जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
ट्रंप ने कहा है कि अगर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो वह ऐसी परेशानी में होगा जैसी बहुत कम ही देशों ने अब तक झेली है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढाने की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर उनके बयान बहुत ज़्यादा सख़्त नहीं हैं। इस बीच उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अगस्त के मध्य तक प्रशासनिक रूप से अमेरिका के अधीन प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित ग्वाम द्वीप पर मिसाइल हमले कर सकता है।

जन्माष्टमी पर करें ये खास उपाय, खूब बरसेगा धन

आगामी 15 अगस्त को देश की आजादी के उत्सव के साथ कान्हा के जन्मोत्सव को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो न केवल धन प्राप्ति के प्रबल योग बनने लगेंगे बल्कि सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
इस दिन अल सुबह दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। यह उपाय हर शुक्रवार को करें। इस उपाय को करने वाले जातक से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। यही नहीं इस उपाय को करने से सभी मस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
15 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जटा वाला नारियल और कम से कम 11 बादाम चढ़ाएं । ऐसी मान्यता है कि जो जातक जन्माष्टमी से शुरूआत करके कृष्ण मंदिर में लगातार सत्ताइस दिन तक जटा वाला नारियल और बादाम चढ़ाता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते है, उसको जीवन में किसी भी चीज़ का आभाव नहीं रहता है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई, साबुदाने अथवा चावल की खीर यथाशक्ति मेवे डालकर बनाकर उसका भोग लगाएं उसमें चीनी की जगह मिश्री डालें एवं तुलसी के पत्ते भी अवश्य डालें। इससे भगवान द्वारकाधीश की कृपा से ऐश्वर्य प्राप्ति के योग बनते है।
भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहलाते हैं, पीतांबर धारी का अर्थ है जो पीले रंग के वस्त्र पहनने धारण करता हो। इसलिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में भगवान के पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीला अनाज व पीली मिठाई दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न रहते हैं, उस जातक को जीवन में धन और यश की कोई भी कमी नहीं रहती है।
कई बार काफी कोशिशों के बाद व्यापार, नौकरी में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाती है इसलिए जन्माष्टमी के दिन अपने घर में सात कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर या सफेद मिठाई खिलाकर कोई भी उपहार दें । ऐसा उसके बाद पांच शुक्रवार तक लगातार करें। इसे करने से माँ लक्ष्मी की कृपा से व्यापार, कारोबार में मनवाँछित सफलता मिलती है।
जन्माष्टमी की रात को 12 बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था उस समय भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से भगवान द्वारकाधीश की कृपा से जीवन में स्थाई रूप से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जन्माष्टमी के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आर्थिक संकट दूर होने लगते है धन लाभ के योग प्रबल होते है।

HAPPY BIRTHDAY:जैकलीन फर्नाडीज

चार्मिंग जैकलीन फर्नाडिस श्रीलंकन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ पूर्व फेमस मॉडल, मिस श्रीलंका यूनिवर्स की विजेता है। जैकलीन फर्नाडिस बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की वजह से जानी जाती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत में उत्साहित जैकलिन फर्नांडीज ने बोल्ड और ग्लैमर से भरे हुए कई रोल किये थे। उनकी हिन्दी सिनेमा में करियर की शुरूआत फिल्म अलादीन से हुई थी। इसके बाद उनकी बई फिल्में आयीं तो लेकिन खास कमाल नहीं दिखा पाई। ‘मर्डर 2, किक’ की सफलता के बाद जैकलीन की किस्मत बॉलीवुड जगत में अब आसमान छूने लग गई है। जैकलिन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। तो आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास बातों में…
जैकलीन का जन्म श्रीलंका में हुआ था उनके पिता श्रीलुंकन हैं तो वहीं उनकी मां मलेशियन और कनाडियन का मिश्रण है। उनके चार भाई-बहन हैं जिसमें से वे सबसे छोटी हैं। जैकलिन फिल्मों में आने से पहले टीवी शो होस्ट करती थी। उसके बाद वे टीवी रिपोर्टर हो गई। उसी दौरान उन्हें मॉडलिंग के भी ऑफर आने लगे जिसके बाद वे फिल्मों की तरफ आ गई।
बता दें जैकलीन ने आस्ट्रेलिया से जनसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। साल 2009 में आई फिल्म ‘अलाद्दीन’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
जैकलीन फर्नांडीज ने भारतीय सिनेमा में खुद को एक होनहार अभिनेत्री के रूप में साबित किया है। इतना ही नहीं जैकी का श्रीलंका में निजी आईलैंड भी है। जब इस बारे में जैकी से पूछा तो उन्होंने चहकते हुए कहती हैं, श्रीलंका में उनावटुना नामक जगह पर मेरा अपना आईलैंड है। यहां मैंने अपने पूरे परिवार के लिए घर बनवाया है।
यह हसीन श्रीलंका बाला एक तरफ तो साजिद खान के साथ रिश्ते को ले कर सुर्खियों में रहती हैं, ‘मर्डर-2’ में बोल्ड रोल निभा कर बॉलीवुड में खूब चर्चा आयीं।
एक जमाना था जब जैकलीन का करियर सिर्फ सीक्वल फिल्मों की नाव पर ही सवार था। लेकिन बॉलीवुड के दबंग खान यानी के सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला की ‘किक’ में नायिक की भूमिका निभाई। उसके बाद 2015 में ‘रॉय’ मूवी में अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर के साथ दोहरी भूमिका में नजर आयीं।

यूपी विधानसभा में पाउडर मिलने का मामला: पेंट में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ निकला

लखनऊ।कुछ दिन पहले यूपी विधानसभा में एक कथित विस्फोटक मिलने के बाद खूब हंगामा मचा था, लेकिन अब इस मामले एक और नया खुलासा हुआ है।एक सीनियर अधिकारी की मानें तो ये कोई विस्फोटक नहीं बल्कि पेंटिंग में इस्तेमाल होने वाला एक पाउडर निकला है।
अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि अंदर कोई पेंटर पुताई का काम कर रहा होगा और उससे गलती से वह पाउडर वहीं छूट गया होगा।लेकिन ताज्जुब इस बात पर हो रहा है कि केवल ये पता लगाने में कि वह पाउडर है या कुछ और इसमें करीब महीने भर का समय लग गया।
दरअसल यूपी विधानसभा में 11 जुलाई को बजट सत्र शुरू हुआ था। 12 जुलाई की सुबह सफाई के दौरान संदिग्ध सामग्री प्राप्त हुई थी। जांच में पता लगा कि यह एक खतरनाक विस्फोटक PETN था।
फिलहाल अब आप सोच सकते हैं कि केवल पेंट में इस्तेमाल होने वाले पाउडर को लेकर इतना हो हल्ला हुआ जो वाकई हास्यास्पद है और अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।

देश के 13वें उपराष्ट्रपति बनें वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित सादे समारोह में शपथ-ग्रहण किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता को हिन्दी में शपथ दिलाई। नायडू (68) उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने से पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। नायडू ने उपराष्ट्रपति के तौर पर एम.हामिद अंसारी की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त 2007 से लगातार दो कार्यकाल के लिए इस पद पर सेवा दी।

दो बार केंद्र में मंत्री और चार बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके नायडू इससे पहले सूचना एवं प्रसारण तथा शहरी विकास मंत्रालय संभाल चुके हैं। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इससे पहले नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसंघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबासाहेब बी.आर. अंबेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लीडर ऑफ हाउस और लीडर ऑफ अपोजिशन नायडू के लिए स्वागत भाषण देंगे। संसद के मानसूत्र सत्र का आज ही अंतिम दिन है और नायडू के सभापतित्व में राज्यसभा के इस सत्र का समापन होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नायडू ने पांच अगस्त को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया है।

आपको बात दें कि नायडू को देश का 13वां उपराष्ट्रपति चुना गया था। इस चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी मैदान में थे। यहां कुल पड़े 771 वोटों में वेंकैया नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट गए थे।
politics news in hindi, breaking news in hindi, news headlines in hindi, today breaking news in hindi, today top news in hindi