Tuesday, 15 August 2017

विश्व एथलेटिक्स : 4 गुणा 400 मी. रिले में अमेरिका ने जीता स्वर्ण

लंदन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अमेरिकी टीम इस बार इस स्पर्धा में अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही।
अमेरिकी टीम ने पिछले संस्करण की विश्व चैम्पियन जमैका को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जमैका की महिला रिले रेस टीम अयोग्य घोषित कर दी गई थी। अमेरिकी टीम तीन मिनट 19 सेकेंड में इस रेस को पूरी कर विश्व चैम्पियन बनीं। इसके अलावा, ब्रिटेन ने भी अपने पदक का रंग बदला और पिछले संस्करण में जीते गए कांस्य पदक को रजत में तब्दील किया।
तीन मिनट 25 सेकेंड का समय लेकर ब्रिटेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की टीम ने तीन मिनट 25 सेकेंड और 41 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। latest sports news in hindi
केन्या की हेलेन 5000 मीटर चैंपियन
लंदन। केन्या की एथलीट हेलेन ओसांदोनो ओबीरी ने इथोपियाई एथलीटों के प्रभुत्व को कम करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 5000 मीटर रेस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले संस्करण में तीनो पदकों पर इथोपियाई एथलीटों ने कब्जा किया था, लेकिन इस बार हेलेन शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैम्पियन बनीं। हेलेन ने 14 मिनट 34 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया।
इसके बाद पिछले संस्करण की स्वर्ण पदक विजेता केन्याई एथलीट अलमाज अयाना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 14 मिनट 40 सेकेंड में इस रेस को पूरा किया। नीदरलैंड्स की सिफान हसन 14 मिनट और 42 सेकेंड का समय तय करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंची और उन्होंने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

B. SPL: जब इस निर्देशक ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

दशकों तक पर्दे पर अपनी अदाकारी के जरिए फैन्स में एक खास जगह बनाने वाली राखी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी के जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी एक खास कहानी बताते हैं। राखी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट इलाके में जन्मी थी। भारत की आजादी की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राखी का जन्म हुआ था। राखी ने शुरुआती पढ़ाई पास के गर्ल स्कूल में पूरी की। उनकी शादी छोटी उम्र में ही एक बंगाली फिल्म डायरेक्टर अजय बिस्वास से हो गई थी। एक बार राखी ने बताया था कि, उस समय वो इतनी छोटी थीं कि उन्हें केवल इतना मालूम था कि हर लड़की की शादी होती है और उन्हें भी यह करना है। छोटी उम्र में हुई ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। 20 साल की उम्र में उन्होंने बंगाली फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की और बॉलीवुड में अपनी राह बना ली। साल 1973 में राखी और गुलजार ने शादी कर ली। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। एक ही तरह का स्वभाव भी था। लेकिन फिर भी सब उस तरह नहीं चल पाया जैसे उन्होंने सोचा था।
फिल्मी सफर
राखी गुलजार ने 1967 में 20 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘वधु वरण’ से की, उन्होंने अपने करियर में बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया। इस फिल्म के दौरान राखी की अदाकारी से पहली बार सुनील दत्त प्रभावित हुए और वह उन्हें फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में मुख्य किरदार से तौर पर लेना चाहते थे।
लेकिन इससे पहली ही राखी ने फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ (1970) को साइन किया और फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया। यह फिल्म राखी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिसको राजश्री प्रोडक्शन हाउस की ओर से तैयार किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ की शूटिंग के दौरान सीन को सही तरह से न करने पर निर्देशक सत्येन बोस ने राखी को थप्पड़ मारा था।
सबसे ज्यादा ​फीस लेने वाली दूसरी अभिनेत्री
1970 -1974 तक राखी बॉलीवुड में आशा पारेख के बाद दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनी। फिल्म इंडस्ट्री में अपना यही स्थान उन्होंने 1975-1982 के दौर में लोकप्रिय अभिनेत्री परवीन बॉबी और रीना रॉय के समय में भी बनाए रखा। 1971 में फिल्म ‘शर्मिली’ में राखी गुलजार को पहली बार बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल करने का मौका मिला। bollywood hindi news
इसमें उन्होंने शशि कपूर और धर्मेन्द्र के साथ स्क्रीन शेयर की। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘लाल पत्थर’ और ‘पारस’ में भी लीड रोल में काम किया। यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। इसी के साथ राखी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल हुई।
प्रमुख फिल्में
राखी ने अपने फिल्मी करियर में 95 से ज्यादा फिल्में की, जिसमें शशि कपूर के साथ सर्वाधिक 10 फिल्मों— शर्मिली (1971), जानवर और इंसान (1972), कभी-कभी (1976), त्रिष्णा (1978), बसेरा (1981), पिघलता आसमान (1985), बंधन कच्चे धागों का (1983), बंध हौठ (1984), जमीन आसमान (1984), दूसरा आदमी (1977) और एक दो तीन चार में काम किया।
इसमें से 4 फिल्में उनकी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 6 फिल्में सुपरहिट और एक फिल्म ‘एक दो तीन चार’ रिलीज ही नहीं हुई। यहां तक कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘पिघलता आसमान’ भी 1985 में शशि कपूर के साथ की। राखी को पहली बार फिल्म ‘हीरा पन्ना’ (1973) से बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद के साथ काम करने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने फिल्म बनारसी बाबू, जोशीला और लूटमार में भी देव आनंद के साथ स्क्रीन शेयर की।
राखी ने फिल्म इंडस्ट्री को उस समय सबसे बड़ा झटका दिया जब उन्होंने फिल्म ‘आंचल’ (1980) में राजेश खन्ना की भाभी के किरदार को निभाने के लिए कहा। यह फिल्म भाभी और देवर के रिश्ते पर आधारित थी, जिसको शक की निगाहों से देखा जाता है। हालांकि बाद में बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई।
1980 से 1990 के दौर में राखी ने फिल्मों में एक विधवा मां के किरदार निभाने शुरू किए, जिसकी शुरुआत उन्होंने 1989 में बनी फिल्म ‘राम लखन’ से की। इस फिल्म में राखी के किरदार के साथ फिल्म में उनके संवाद (डॉयलॉग) को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म अनाड़ी (1993), बाजीगर (1993), खलनायक (1993), करण अर्जुन (1995), बॉर्डर (1998) और एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव (2001) में भी दमदार मां की भूमिका निभाई।
आखिरी फिल्म शुभ मुहूर्त
राखी ने अपनी अंतिम फिल्म ‘शुभ मुहूर्त’ की, जो 2003 में बनी। इस फिल्म से उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस में दूसरा नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इन दिनों राखी फिल्मों में सक्रिय नहीं है।राखी को हमेशा इस बात का अफसोस रहता है कि उन्होंने फिल्मों के दौरान बेहतरीन डांस नहीं सीखा। यदि ऐसा कर पाती तो, उनका कहना था कि वह अपने फिल्मी करियर में कुछ और बेहतरीन फिल्मों को शामिल कर सकती थी।

योगी आदित्यनाथ बोले: देश के विकास का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य में जातिवाद और भ्रष्टाचार की कोई जगह नही है। उन्होंने इस अवसर पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश के शहीदों को नमन किया श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यानाथ ने ध्वजारोहण के बाद संबोधन में कहा, देश के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। उन्होंने इस मौके पर इशारों ही इशारों में गोरखपुर हादसे के लिए इंसेफेलाइटिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस का खात्मा स्वच्छता से ही किया जा सकता है। योगी ने इस मौके पर 1857 की क्रांति को याद करते हुए कहा कि आजादी का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि से ही शुरू हुआ। स्वतंत्रता दिवस आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों को पूरा करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित, समृद्ध करना है तो इसका रास्ता सिर्फ उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता का विकास होने से ही देश का विकास संभव है। योगी ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का भी है। संकल्प एक साथ मिलकर भारत और प्रदेश की उन्नति करने का है। उन्होंने कहा, सामूहिक शक्ति से ही सामूहिक देश का निर्माण किया जा सकता है।
हमारे काम करने का मकसद किसी जाति-धर्म के लिए नहीं, बल्कि लोक कल्याण होना चाहिए। हम यूपी को सभी क्षेत्र में सबसे आगे देखना चाहते हैं। योगी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमे देश के संविधान के अधीन ही काम करना होगा। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जवानों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। हमें उनकी कुबार्नी को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा, जिसमें 2017 से 2022 तक राज्य को देश के सर्वोत्तम प्रदेश की श्रेणी में लाना होगा। भारत आतंकवाद, जातिवाद जैसी चीजों से मुक्त हो, इसकी पहल उत्तर प्रदेश से करनी होगी।
uttarpradesh news in hindi, up news in hindi, uttar pradesh latest news in hindi, up ki taja khabar in hindi, today's top news of up in hindi

PM मोदी के भाषण में नोटबंदी, कश्मीर, किसान, कृष्ण, पढें पूरा भाषण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देशवासियों को 71वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने जन्माष्टमी के पर्व की भी शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही गोरखपुर में हुए बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए संवेदना जताई। आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में अभी पांच साल हैं, आजादी के दीवानों का सपना पूरा करने के लिए ये वक्त काम आ सकता है।
मिलकर त्याग, तपस्या से न्यू इंडिया बनाना है: 
मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ देश वासियों के संकल्प से, पुरुषार्थ से, त्याग और तपस्या से न्यू इंडिया बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि अर्जुन के सवाल पूछने पर कृष्ण ने कहा था कि मनुष्य का मन जैसा होता है, परिणाम भी वैसा ही आता है। हम पहले निराशा से पले-बढे, अब हमें आत्मविश्वास से आगे बढना है। निराशा से उबरना है। चलता है का जमाना चला गया, अब आवाज यही उठे कि बदला है, बदल रहा है और बदल सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब साधक, साधन और सामर्थ्य त्याग और तपस्या से जुड जाते हैं, कर गुजरने के इरादे से जुड जाते हैं तो संकल्प सिद्धि में बदल जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें मिलकर न्यू इंडियरा बनाना है जो सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली हो। जहां हर किसी को समान अवसर मौजूद हो। जहां आधुनिक विज्ञान और तकनीकि में भारत का दबदबा हो। आजादी का संग्राम हमारे लिए भावना से जुडा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि आजादी की लडाई के वक्त किसान, शिक्षक और मजदूर अपना काम करते थे। लेकिन उनके मन में भाव था कि जो भी काम कर रहे हैं वो आजादी के लिए कर रहे है। पीएम मोदी ने कहा कि परिवार में भी खाना रोज पकता है, व्यंजन सभी बनते हैं, लेकिन जब ये खाना भगवान के सामने चढा दिया जाता है, तो वो प्रसाद बन जाता है। हम परिश्रम करते हैं, लेकिन मां भारती के लिए हम हमारे हर काम को राष्ट्रभाव और भक्ति से समर्पित कर देते हैं तो परिणाम की ताकत बढ़ जाती है। हम सब उस बात को लेकर आगे चलें। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 की 1 जनवरी सामान्य एक जनवरी नहीं होगी। 21वीं शताब्दी में जन्म लेने वालों के लिए, नौजवानों के लिए ये निर्णायक वर्ष है। वो 18 साल के जब-जब होंगे, वे 21वीं सदी के भाग्यविधाता होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड देशवासियों में कोई छोटा-बडा नहीं है। हर कोई अपनी जगह से 2022 के लिए नए इंडिया का संकल्प ले।

आजादी के पर्व के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी:
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश पूरा देश आजादी के पर्व के साथ जन्माष्टमी का पर्व भी मना रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे सामने बाल कन्हैया भी बैठे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्र धारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत के हम सभी धनी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सप्ताह ही क्विट इंडिया मूवमेंट के 75 साल पूरे किए, ये वर्ष साबरमती आश्रम की शताब्दी का वर्ष है, ये वर्ष लोकमान्य तिलक का के जज्बे का 125 वां वर्ष है। हम आजादी का 70वां वर्ष और 2022 में आजादी के 75 साल, 1942 से 1947 से देश ने सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया अंग्रेजों को भारत छोड कर जाना पडा।
सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत:
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं समेत सभी सुरक्षा एंजेसियों ने हर मौके पर अपना कर्तब दिखाया, बलिदान करने में ये कभी पीछे नहीं रहे हैं। मोदी बोले कि उन्होंने हर जगह अपना काम किया चाहे आतंकवाद हो या घुसपैठ हो। आगे उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दुनिया ने हमारी ताकत को पहचाना। मोदी बोले की आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है समंदर हो या सीमा हो, साइबर हो या स्पेस हो। उन्होंने कहा कि भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं।
ईमानदारी का महोत्सव मना रहा देश: पीएम मोदी ने कहा कि आज ईमानदारी का महोत्सव मनाया जा रहा है। गरीबों को लूट कर तिजोरी भरने वाले लोग आज भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, ईमानदारों को अब विश्वास बढ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अभी तक 800 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिससे लोगों को विश्वास मिला है।
काम की रफ्तार दोगुनी हुई:
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 40 साल से वन रैंक वन पेंशन का मामला अटका हुआ था, हमनें इस मसले को निपटाया। जीएसटी पूरी तरह से सफल हुआ है, विश्व के लोगों को अजूबा लगता है कि जीएसटी इतना सफल कैसे हो पाया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दोगुनी रफ्तार से सडकें बन रही हैं, दोगुनी रफ्तार से रेल की पटरियां बन रही हैं। 14 000 गांवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी हैं। 29 करोड लोगों को बैंक खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि 9 करोड से ज्यादा किसानों के सॉयल हेल्थ कार्ड बने हैं, 2.5 करोड से ज्यादा गैस चूल्हे दिए गए हैं, इससे गरीब व्यक्ति मुख्य धारा से जुडा है। 8 करोड से ज्यादा युवाओं को लोन दिया गया, महंगाई पर रोक लगी है। हमने नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया, कई व्यवस्थाओं को बदला है, हमने गुड गवर्नेंस से काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि वक्त बदल चुका है। सरकार ने जो कहा वह करके भी दिखाया।

कश्मीर की समस्या का हल गोली और गाली नहीं:

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ रही है। आतंकवाद के खिलाफ लडाई में पूरी दुनिया हमारे साथ हैं। मोदी ने कहा कि हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास, उन्नति और उनके सपनों को पूरा करना हमारा संकल्प है और इसे फिर से स्वर्ग बनाना है। मोदी ने कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी होता है, बयानबाजी होती है, लोग एक दूसरे को गाली भी देते हैं। मुठ्ठी भर अलगाववादी लडते है, लेकिन ये समस्या ना गाली से सुलझेगी ना ही गोली से सुलझेगी ये समस्या सुलझेगी तो सिर्फ हर कश्मीरी को गले लगाने से ही सुलझेगी। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी, हमनें बार-बार उन्हें कहा है कि मुख्यधारा में आइए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों से कई नौजवान मुख्यधारा में भी आए हैं।
तकनीक की मदद से देश में ईमानदारी को बल देंगे:
मोदी ने कहा कि भारत सरकार ऐसी वेबसाइट लॉन्च कर रही है, जहां पर गैलेंटरी अवॉर्ड प्राप्त करने वाले लोगों की जानकारी मिलेगी। मोदी ने कहा कि तकनीक की मदद से हम लोग देश में ईमानदारी को बल देंगे, काले धन-भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लडाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में रफ्तार बढी है, जब सरकार किसी काम में विलंब हो जाता है तो वह प्रोजेक्ट का विलंब नहीं होता है उससे गरीब लोगों को नुकसान होता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम 9 महीने में मंगलयान पहुंच सकते हैं, लेकिन 70 किमी का रेल प्रोजेक्ट 42 साल से अटका हुआ था। मोदी बोले कि हमने इनमें बदलाव किया।
राज्यों की समस्या और महत्तव जानता हूं:
एक समय था पहले राज्य और केंद्र के बीच में यूरिया, कैरोसिन के लिए तनाव होता था। ऐसा लगता था कि केंद्र बडा भाई है, राज्य छोटा भाई है। मोदी ने कहा कि मैं सीएम रहा हूं इसलिए राज्यों की समस्या और राज्य के महत्व को जानता हूं। अब सारे निर्णय मिलकर हो रहे हैं। हम कॉपरेटिव कैपिटिलिज्म से अब कंपेटेटिव कॉपरेटिव कैपिटिलिज्म की ओर आगे बढ रहे हैं। पीएम मोदी बोले कि जीएसटी के साथ स्मार्ट सिटी, स्वच्छता के निर्माण हो उस पर हर कोई साथ काम कर रहा है। मोदी बोले कि लोकतंत्र मतपत्र तक सीमित नहीं हो सकता है, हम इसमें बदलाव चाहते हैं। मोदी बोले कि तंत्र से लोक नहीं बल्कि लोक से तंत्र चले इसकी व्यवस्था करना चाहते हैं।

Monday, 14 August 2017

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद ऐसा बोले कोहली, धवन, पांड्या

नई दिल्ली। भारत ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका का उसी के घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। कैंडी में खेला गया तीसरा व अंतिम टेस्ट टीम इंडिया ने सोमवार को तीसरे ही दिन पारी और 171 रन से जीत लिया।

भारत ने पहला और दूसरा टेस्ट 4-4 दिन के अंदर जीता था। सीरीज जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि एक अच्छा दिन, एक अच्छी जीत। इतनी आसान जीत मिलना हमेशा सुखद होता है। मैं कहना चाहूंगा कि नियमित खिलाडिय़ों ने बढिय़ा प्रदर्शन किया। सबसे बड़ी सकारात्मक बात हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करना रही।

उन्होंने हमें मिडिल ऑर्डर में सहारा दिया। हम अभी युवा टीम हैं और हर टेस्ट की ओर ध्यान दे रहे हैं। और निष्ठुर होने का यही एक तरीका है। हम बाद में जवाब देने के बजाय पहले एक्शन लेना पसंद करते हैं।
मैन ऑफ द सीरीज चुने गए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले मैं हांगकांग में छुट्टियों का मजा ले रहा था। सीरीज में चीजें मेरे पक्ष में गईं। मुझे प्रबंधन का समर्थन मिला। मैं ऐसे ही खेलना पसंद करता हूं। यह मेरा नैसर्गिक खेल है। मुझे ऐसे खेलना ही जारी रखना होगा। कुछ भी स्थायी नहीं है। टीम में हर पोजिशन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं खुश हूं कि मैं यहां मेरा पहला शतक जमा पाया। परिस्थितियां मेरे माफिक हैं। मेरे दिमाग में हमेशा लक्ष्य रहता था। टेस्ट क्रिकेट खेलना इतना आसान नहीं है, इसमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। टीम को जहां आवश्यकता होगी मैं वहां बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।
cricket news in hindi, latest cricket news in hindi, cricket live score in hindi, cricket news live in hindi, cricket score update in hindi

पाक ने भारत के सिर फोड़ा रिश्ते खराब करने का ठीकरा, अलापा कश्मीर राग

इस्लामाबाद। आजादी की 70वीं सालगिरह के मौके पर पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने द्विपक्षीय संबंधों में गतिरोध के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान ने सोमवार को चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग के साथ देश का स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए कहा कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती स्टील से भी ज्यादा मजबूत और शहद से भी ज्यादा मीठी है। पाकिस्तान के 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ने भारत पर आपसी रिश्ते खराब करने और इनमें सुधार के रास्ते बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के विस्तारवादी इरादे दोनों पड़ोसी देशों के रचनात्मक संबंधों के बीच मुख्य बाधा है।
पाकिस्तान आजादी की समानता के आधार पर सभी पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंधों का इच्छुक है। इस दौरान पाक पीएम ने अपने भाषण में कश्मीर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में होने वाले विवादों को हल करने के लिए दुनिया को दखल देना चाहिए। इसे यूएन रिजोल्यूशन के हिसाब से हल करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति कायम हो।
मुश्किल हालात में एक-दूसरे के साथ खड़े है चीन-पाक
इस्लामाबाद के कन्वेंशन सेंटर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए वांग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और यह दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरेगी और आने वाली पीढिय़ों के साथ और मजबूत होगी।
राष्ट्रपति ने किया ये आह्वान
राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने इस मौके पर कहा, आइए, हम अपने मतभेद भुलाकर मातृभूमि के विकास और सम्पन्नता में योगदान दें। हम नफरत और गलतफहमियां दूर कर प्यार और सद्भावना बढ़ाएं। समारोह राष्ट्रपति ममनून हुसैन द्वारा ध्वजारोहण समारोह और 31 बंदूकों की सलामी के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी और देश की सशस्त्र सेवाओं के तीनों प्रमुख भी मौजूद थे।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने रविवार की आधी रात को वाघा सीमा पर देश का अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्र ध्वज फहराया। 120 फीट गुना 80 फीट के ध्वज को 400 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया। सेना प्रमुख ने कहा, हम पाकिस्तान के हर आतंकवादी को सूली पर चढ़ा देंगे। अफगानिस्तान और भारत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, हमारे दुश्मन भले ही पूरब में हों या पश्चिम में, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पाकिस्तानी जवान उनके आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने पाकिस्तान की आंतरिक और बाहरी चुनौतियों को लेकर कहा, जो भी ताकत पाकिस्तान को कमजोर करने की कोशिश करेगी, पाकिस्तानी सेना और अन्य सभी संस्थाएं उनके प्रयासों को नाकाम कर देंगी।

गोरखपुर हादसे पर बोले अमित शाह, देश में पहले भी होते रहे हैं ऐसे हादसे

बेंगलुरु। कर्नाटक दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार गोरखपुर हादसे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत एक दुर्घटना है और इसकी जांच जारी है। अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश में पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है। इतने बड़े देश में पहले भी बहुत सारे हादसे होते रहे है। जांच पूरी होने तक किसी को गलत ठहराना ठीक नहीं है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरखपुर मामले पर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रही है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग कर रही है। लेकिन, कांग्रेस द्वारा इस्तीफा मांगने के सवाल पर अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का तो काम ही इस्तीफा मांगना है। इतने बड़े देश में बहुत सारे हादसे हुए, पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तय समय में जांच का आदेश दिया है। वहीं, जन्माष्टमी मनाने के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जन्माष्टमी अपनी जगह है।
जैसे देश में होगी वैसे ही यूपी में लोग मनाएंगे। यह सरकारी त्योहार नहीं है। गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में पिछले 6 दिनों में करीब 65 बच्चों की मौत के बाद राज्य की योगी सरकार विपक्षी आलोचना झेल रही है।