Showing posts with label jeevan mantra. Show all posts
Showing posts with label jeevan mantra. Show all posts

Friday, 1 September 2017

विवाह में आ रही है परेशानी तो अपनाएं ये उपाय

हर माता-पिता अपनी संतानों की शादी के लिए बहुत चिंतित और परेशान रहते है और वे चाहते है कि उनकी संतान को सुयोग्य वर या वधु समय पर मिल जाएं। शादी लडकियों के माता पिता के लिए एक बडी वजह है क्योकि ये माना जाता है कि लडकी की शादी समय पर ना हो तो उसके लिए रिश्ते मिलना मुश्किल हो जाता है और लडकी का रिश्ता तय होने में कभी कभी रिश्ते टूटते भी है।
जन्मकुंडली में कई ऐसे योग होते हैं जिनकी वजह से कोई भी पुरुष या स्त्री की विवाह में काफी रूकावट आती है। कई बार ये रूकावट बाहरी बाधाओं की वजह से भी आती हैं। इस प्रकार की स्थिति होने पर शीघ्र विवाह के उपाय करने में समझदारी रहती है। इन उपाय को करने से शीघ्र विवाह के मार्ग बनते है, तथा विवाह मार्ग की समस्त बाधाएं दूर होती है।
- रविवार के दिन एक पीला कपडा लें और उसमे 7 सुपारी, 7 हल्दी की गांठ, 7 गुड की ढेली, 7 पील फुल, 70 ग्राम चने की दाल, 70 सेंटीमीटर पीला कपडा और 1 पंद्रह का यंत्र रख लें। अब आप इन सबसे माता पार्वती की पूजा करें और पूजन के बाद इन सबको 40 दिनों तक अपने घर में रखें। माता पार्वती के आशीर्वाद से इन 40 दिनों के भीतर ही आपके विवाह के योग बनने आरंभ हो जायेंगे।
- गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीली वस्तुओं जैसे पीले कपडे, चने के दाल, हल्दी, या गुड इत्यादि का दान करें तो उन्हें शीघ्र ही लाभ मिलता है। साथ ही व्रत के दौरान उन्हें ब्रहस्पति व्रत कथा भी पढनी चाहियें और केले के पेड पर जल चढाना चाहिये। ध्यान रहें कि आप दिन में कभी भी न सोयें और श्याम के समय पीला ही भोजन करने। इस तरह आप इस उपाय को 21 गुरुवार तक अपनायें।
 माह में पूर्णिमा के दिन आप वाट के पेड की 108 परिक्रमा लगायें और उन्हें मन ही मन विनती करें कि हे प्रभु मेरे विवाह में आई सभी बाधाओं को दूर करें और मुझे मनचाहे वर या वधु का वरदान दें। साथ ही आप उनसे ये भी प्रार्थना करें कि आप दोनों का जीवन सदा खुशियाँ से भरा रहें।
- जब आपके विवाह की बाते चल रही हो तो उस वक्त आप अपने बालों को खुलें रखें। साथ ही अगर आप अपनी किसी सहेली के विवाह में जा रही है तो आप उनके हाथ में लगी मेहंदी से कुछ मेहंदी हाथ में लगायें। इससे भी जल्द आपकी शादी के योग बनते है।
- आप अपने पलंग के नीचे से लोहे के सामान को निकाल दें और बाकि सारी चीजों को सही और साफ सुथरी तरह रखें। हो सके तो आप सामान्य पलंग का इस्तेमाल करें।
- शीघ्र विवाह के लिए सोमवार को 1100 ग्राम चने की दाल व सवा लीटर कच्चे दूध का दान करें। यह प्रयोग तब तक करते रहना है जब तक कि विवाह न हो जाय।
jeevan mantra, relationship tip in hindi, jyotish rashi or nidan, love life astrology in hindi, jivan mantra

Thursday, 31 August 2017

इस महीने में जन्मी लड़कियों का ऐसा होता है स्वभाव

शास्त्रों- पुराणों में ऐसा कहा गया है कि स्त्रियों का स्वाभाव आज तक खुद भगवान भी नहीं जान पाएं तो इंसान और बड़े बड़े महापुरुष कैसे जान सकते है। आजकल लड़के, लड़कियों को समझने के चक्कर में सालों- साल शादी नहीं करते और जिंदगी भर उन्हें समझते ही रह जाते है। चेन्नई एक्सप्रेस तो आपने देखी ही होगी, उसमे भी शाहरुख खान खुद कहता कि औरत को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन आज हमने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है, जी हाँ अब आप आसानी से अपने साथ की स्त्रियों के स्वाभाव के बारे में पता लगा सकते है। आज हम आपको ज्योतिष विद्या के माध्यम से बताने जा रहे हैं किस माह में जन्मी स्त्रियां कैसी होती है।
जनवरी और फरवरी-
सबसे पहली बात इन माह में जन्मी स्त्रियां देखने में बेहद आकर्षक होती है, ये सामान्य गोरे रंग व गेहुआं रंग की होती है, इनकी आँखें और स्माइल बहुत ही मनमोहक होती है। ऐसी स्त्रियां स्वाभाव से हसमुख व सर्वगुण संपन्न होती है। इनका स्वाभाव शांत व उदार होता है अथवा इन्हे आराम करना बहुत पसंद होता है,जिसकी वजह से ये कभी आलसी और असावधान हो जाती हैै।इनके वैवाहिक जीवन में मतभेद होते रहते है व अपने परिवार की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसी स्त्रियों को अतिथि सत्कार करना अच्छे से आता है जिसकी वजह लोग इनसे मिलना जुलना पसंद करते है। लोग ऐसी स्त्रियों के पीछे इनकी तारीफ करते है।
मार्च और अप्रैल-
जिन स्त्रियों का जन्म मार्च और अप्रैल में होता है वे मीठा बोलती है, संस्कारी व व्यवहारकुशल होती है, ऐसी स्त्रियां मन से बिलकुल साफ़ होती होती, अपने मन में कुछ भी रखना नहीं जानती।जो भी मन में होता है वे कह देती है। ऐसी स्त्रियां बहुत ही धनवान और पुत्र वाली होती है, व भगवान पर उनका विश्वास कुछ ज्यादा ही होता है या यूँ कहले की धर्म कर्म के मामले में ज्यादा ज्ञान रखती है। ये रूप रंग से काफी सुन्दर होती है और अपने व्यव्हार की वजह से जल्दी सबसे घुल मिल जाती है। ऐसी स्त्री हर क्षेत्र में कलात्मक होती है, इनका स्वाभाव हठीला होता है, अगर इन्हे कुछ बुरा लग जाए तो वे उस बात को मन में घर कर लेती है, जिसके कारण उनके लोगों से व्यव्हार जल्दी टूट जाते है। लेकिन सबसे अच्छी बात इनमे ये होती है कि ये जिसको भी प्यार करती है उनके लिए हमेशा तत्पर रहती है, उन्हें कभी भी किसी चीज़ कि कमी नहीं होने देती।
मई और जून-
जिन स्त्रियों का जन्म इन महीने में हुआ हो वे स्वाभाव से बहुत गुस्सैल होती है, छोटी से छोटी बातों में उनका गुस्सा आना निश्चित हैं। इनका रूप रंग साफ़ व गुलाबी रंग का होता है व इन्हे अपने परिवार से खूब प्रेम होता है। ऐसी स्त्रियां चतुर और कामुक भी होती है। कोई भी व्यक्ति इनसे पहले दिन मिलते ही इनसे प्रभावित हो जाता है, जितनी जल्दी इन स्त्रियों के लोगों के सम्बन्ध बनते है उतनी ही जल्दी ख़राब भी हो जाते है।
जुलाई और अगस्त-
जिन स्त्रियों का जन्म इन महीनो में होता है उन्हें जीवन में रानी जैसा सुख मिलता है, इनके अंदर अच्छे से अच्छे गुण पाए जाते है, जिसकी वजह से इन्हे हर जगह आदर सम्मान मिलता है। इनका व्यव्हार धैर्यवान व शांत होता है, ये उसूलों कि पक्की व अनुशासन प्रिय होती है।
सितम्बर और अक्टूबर-
जिन स्त्रियों का जन्म इन माह में होता है वे भाग्य शाली होती है, ऐसी स्त्रियां धनवान, परिश्रमी व सभी कार्यों को करने में निपुर्ण होती है, अपने जीवन में अपने परिवार का अधिक ख्याल रखती है। ये अपने काम व भावना को दबाकर रखना पसंद करती है। हर चीज़ को जांचना परखना इनके स्वाभाव में होता है, वैसे तो ये हसमुख स्वाभाव की होती है, लेकिन इन्हे जल्दी गुस्सा आता है जिसकी वजह से इनको अधिक नुकसान झेलना पड़ता है। कोई भी काम करने से पहले ये आशा बाँध लेती है और विफल हो जाने पर जल्दी निराश हो जाती है।
नवंबर और दिसंबर-
इन दोनों माह में जन्मी स्त्रियां छोटे कद वाली, छोटी गर्दन व साँवले रंग की होती है। ये किसी भी बात से जल्दी डर जाती है ऐसी स्त्रियां अपने प्रेम पर अधिक शक करती है, ये काम के प्रति लापरवाह होती है जिसकी वजह से इनका जीवन साथी इनसे कटा कटा से रहते है। कभी- कभी ये अपशब्द भी बोल जाती है जिसकी वजह से इनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बचत के मामले में ये एक्सपर्ट होती है व धन जोड़कर रखती है, जिसकी वजह से ये अपने परिवार को बुरे समय से बचा लेती है।