Friday, 18 August 2017

जयललिता की मौत की न्यायिक जांच को भतीजी की पार्टी ने बताया हास्यास्पद

चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के निधन की न्यायिक जांच की घोषणा को उनकी भतीजी के नेतृत्व वाले मंच एमजीआर अम्मा दीपा पेरवई ने हास्यापद बताया है। एमजीआर अम्मा दीपा पेरवई ने कहा है कि जयललिता के निधन की न्यायिक जांच की सरकार की घोषणा हास्यास्पद है। जे. दीपा के नेतृत्व वाले मंच ने देर गुरुवार एक बयान में कहा, यह एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं को मूर्ख बनाने का प्रयास है। बयान में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में किसी आयोग के स्थान पर केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराए जाने की मांग की।
मंच ने कहा कि जयललिता के निधन के बाद से ही एआईएडीएमके के 1.5 करोड़ कार्यकर्ता उनकी मौत के कारण की जांच कराए जाने की मांग कर रहे थे। बयान के मुताबिक, जेल में बंद एआईएडीएमके की महासचिव वी.के. शशिकला के परिवार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी जांच आयोग गठित करने के लिए आगे नहीं आए।
बयान में जयललिता के पोएस गार्डन आवास को एक स्मारक में तब्दील करने को निरंकुशता करार देते हुए इसकी निंदा की गई है। कहा गया है कि इसे दिवंगत मुख्यमंत्री के रक्त संबंधियों की मर्जी के बिना किया जा रहा है। दीपा ने कहा कि वह ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी, क्योंकि जयललिता के आवास पर उनका कानूनी अधिकार है।

अगर पंचक के दौरान किए ये काम तो हो जाएंगे बरबाद

जब चंद्रमा गोचर में कुंभ और मीन राशि से होकर गुजरता है तो यह समय अशुभ माना जाता है इस दौरान चंद्रमा धनिष्ठा से लेकर शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती से होते हुए गुजरता है इसमें नक्षत्रों की संख्या पांच होती है इस कारण इन्हें पंचक कहा जाता है। कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हे विशेष रुप से पंचक के दौरान करने की मनाही होती है। पंचक में आने वाले नक्षत्रों में शुभ कार्य हो सकते हैं। पंचक में आने वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वार के साथ मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बनाता है, वहीं धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र यात्रा, व्यापार, मुंडन आदि शुभ कार्यों में श्रेष्ठ माने गए हैं। पंचक को भले ही अशुभ माना जाता है, लेकिन इस दौरान सगाई, विवाह आदि शुभ कार्य भी किए जाते हैं। पंचक में आने वाले तीन नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद व रेवती रविवार को होने से आनंद आदि 28 योगों में से 3 शुभ योग बनाते हैं, ये शुभ योग इस प्रकार हैं- चर, स्थिर व प्रवर्ध।
इन शुभ योगों से सफलता व धन लाभ का विचार किया जाता है।
रोग पंचक: रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यों में ये पंचक अशुभ माना गया है।
राज पंचक: सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।
अग्नि पंचक: मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इन पांच दिनों में कोर्ट कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।
मृत्यु पंचक: शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव से विवाद, चोट, दुर्घटना आदि होने का खतरा रहता है।
चोर पंचक : शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है।
इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को शुरू होने वाले पंचक में ऊपर दी गई बातों का पालन करना जरूरी नहीं माना गया है। इन दो दिनों में शुरू होने वाले दिनों में पंचक के पांच कामों के अलावा किसी भी तरह के शुभ काम किए जा सकते हैं|
vastu tips in hindi, horoscope in hindi, today's horoscope in hindi, astrology tips in hindi, marriage tips in hindi, today's horoscope news in hindi

क्या हुआ जब खुली सड़क पर निकले सिद्धार्थ-जैकलीन

इन दिनों बॉलीवुड के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस अपनी आने वाली फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ प्रमोशन में व्यस्त है। वहीं आपको बता दें कि शाहरूख की तरह सिड और जैक भी नई तरकीब निकाला है। जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों खुली सड़क पर बाइक से घूमते नजर आए। जी हां हम आपको दोनों का कुछ ऐसा ही नजार देखने को मिला। हाल ही में दोनों मुंबई के बांद्रा में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे।इस दौरान जैकलीन और सिद्धार्थ बाइक की सवारी करते नजर आए। जैकलीन पीछे बैठी हुई थी जबकि सिद्धार्थ बाइक चला रहे थे। वहीं दोनों के फैंस मौका देखकर उनकी फोटो और वीडिया बनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने नया गाना ‘बंदूक मेरी लैला’ रिलीज किया था। bollywood news in hindi
जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का रैपर अवतार सामने आया था। इस गाने में पहली बार एक्टर ने रफ्तार के साथ रैप किया है। इसके अलावा गाने को देखने की एक और वजह जैकलीन हैं। इस गाने में सिद्धार्थ और जैकलीन गुंडो से भागते हुए और हाथों में बंदूक लिए दिख रहे हैं।
गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन भरा अंदाज तो वही जैकलीन अंदाज काफी हॉट है। जैकलीन इस वीडियो में काफी हॉट लग रही हैं। इस सॉन्ग को सिद्धार्थ और जैकलीन ने मुबंई के अंधेरी के एक रॉक कैफे में लॉन्च किया। जिस दौरान दोनों ने खूब मस्ती भी की।

हेडन के दिल में भी बसा है भारत, राष्ट्रगान का किया अंग्रेजी अनुवाद

भारत ने मंगलवार (15 अगस्त) को अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भारत को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिलीं। क्रिकेट हस्तियां भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं। जहां पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने उसी दिन काफी भावनात्मक संदेश दिया, वहीं ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मैसेज भी वायरल हुआ। हेडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनोखे अंदाज में बधाई दी।  latest sport news in hindi

हेडन ने भारत के राष्ट्रगान का अंग्रेजी में अनुवाद कर दिया और उन्होंने इसकी फोटो भी पोस्ट की है। हेडन ने लिखा कि सभी के दिलों पर राज करने वाला भारत ही है, जिसका नाम पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, द्रविड़, ओडिशा और बंगाल के दिल में बसता है, जिसका नाम हिमालय की वादियों में गूंजता है, गंगा-यमुना नदियों के पानी में उसका नाम बहता है, हिंद महासागर की लहरों में उसका नाम चमकता है।
वह आपको आशीर्वाद दे और आपकी रक्षा करे, वह आपको खुश रखे और आप पर उसकी दया बनी रहे, वह आपको अपनी शांति दे, अभी और हमेशा के लिए, तथास्तु। उल्लेखनीय है कि हेडन अक्सर भारतीय त्योहारों पर सोशल मीडिया के माध्यम से यहां के लोगों को बधाई देते रहते हैं। 45 वर्षीय हेडन ने वर्ष 1993 से 2009 के बीच 103 टेस्ट में 8625 रन, 161 वनडे में 6111 रन और 9 टी20 मुकाबलों में 308 रन बनाए थे।
India sport news in hindi, cricket news in hindi, latest sports update in hindi, latest cricket update in hindi

Wednesday, 16 August 2017

5 TIPS: सास-बहू की तकरार को बदलें मस्ती और खुशी में

घर-परिवार में कहासुनी होना कोई नई बात नहीं है लेकिन सास-बहू में तकरार हमेशा विवाद का कारण बनती है। ऐसे में कुछ ज्योतिषीय उपायों को अपनाया जाए तो न केवल सास-बहू में कभी कोई विवाद या कहासुनी नहीं होगी बल्कि उनके प्रेम में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।
यदि सास-बहू दोनों में अक्सर तकरार होती हो तो दोनों के कमरे पर उनका साथ खिंचवाया गया चित्र फ्रेम करवाकर लगाएं। इससे दोनों के मध्य मधुर संबंध बनेंगे। यह प्रयोग में लिया हुआ नुस्खा है।
सास और बहू दोनों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए इससे न केवल घर का माहौल शांत रहेगा बल्कि संबंधों में भी मधुरता आएगी। ऐसे में गायत्री मंत्र की रिकार्डिंग भी चलाई जा सकती है।
दोनों में आपस में नहीं बनने पर हर शनिवार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करने और घी का दीपक प्रज्वलित करने से भी घर में शांति आती है।
अगर हो सके तो डाइनिंग रूम और घर के अन्य स्थान पर भोजन करने की बजाय यदि रसोईघर में किया जाए तो पारिवारिक सदस्यों पर राहू का असर कम होता है। इससे घर में शांति और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
यदि दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाती हैं तो एक प्रयोग और भी किया जा सकता है। घर में कदम्ब के पेड़ की डाली रखना शुरू कर दें कुछ ही दिनों में असर दिखने लग जाएगा।

लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, कहीं डोकलाम से ध्यान हटाने के लिए तो नहीं?

लद्दाख। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। डोकलाम के बाद अब चीनी सैनिकों ने लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी के चलते उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई और भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस खदेड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने मंगलवार को दो बार लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन दोनों ही बार भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस चीनी सीमा में खदेड दिया। चीनी सैनिकों ने लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे में घुसैपठ की कोशिश की। चीनी सैनिकों ने लद्दाख के फिंगर फोर और फिंगर फाइव इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की। घुसपैठ की पहली कोशिश मंगलवार की सुबह छह बजे की गई और दूसरी कोशिश सुबह नौ बजे की गई। latest hindi news today

लेकिन भारतीय सैनिकों की सतर्कता के कारण चीनी सैनिकों को वापस उनकी सीमा में खदेड दिया गया। भारतीय जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर दोनों ही बार उनके इरादों को नाकाम कर दिया। घुसपैठ कि कोशिश में नाकाम होते देख चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने भी पत्थरबाजी का मुंहतोड जवाब दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी की घटना में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल हो गए। चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच करीब 30 मिनट तक टकराव चला। ज्ञातव्य है कि जिस इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई, उस इलाके पर भारत और चीन दोनों अपना-अपना दावा करते रहे हैं।

1990 में भारत ने किया था इस इलाके पर दावा:

गौरतलब है बकि वर्ष 1990 के दशक के आखिर में भारत ने बातचीत के दौरान इस इलाके पर अपना दावा किया था तो चीनी सेना ने यहां एक सडक बनाकर इसे अक्साई चीन का हिस्सा बता डाला था। वहीं इससे पहले चीनी सेना झील के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में लगातार आती रही थी। इस झील का 45 किलोमीटर का हिस्सा भारत में है, जबकि 90 किलोमीटर हिस्सा चीनी क्षेत्र में है।
डोकलाम पर चल रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों का लद्दाख की सीमा में घुसपैठ की कोशिश करना अप्रत्याशित और असामान्य घटना है। माना जा रहा है कि बिना हथियारों के इस्तेमाल किए चीनी सैनिक, भारतीय सैनिकों को उकसाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एजेंसियों का मानना है कि इस घटना के पीछे डोकलाम में चल रहा गतिरोध भी हो सकता है। माना जा रहा है कि ये घटना वास्तविक नियंत्रण लेखा के अलावा दूसरे मोर्चों पर तनाव बढाने की चीन की साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसी कारण लद्दाख घटना को भी डोकलाम विवाद से जोडकर देखा जा रहा है।
news portal hindi, khabar in hindi, best hindi news today, taja samachar hindi

बेंगलुरु: राहुल गांधी ने लॉन्च की 101 इंदिरा कैंटीन, 10 रुपए में मिलेगा खाना

बेंगलुरु। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन लॉन्च की है। इस इंदिरा कैंटिन में गरीबों को 10 रुपए में खाना मिलेगा। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने अपने भाषण में कहा था कि मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि बुधवार से बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन खुलने जा रही है, जहां हर दिन शहर के श्रमिक वर्ग और गरीब प्रवासी सस्ते में भोजन करेंगे। पहले चरण में 101 कैंटीन हर दिन 5 रुपये में शाकाहारी टिफिन (नाश्ता) और 10 रुपये में दोपहर का भोजन और इसी कीमत में रात का भोजन मुहैया कराएंगे। साथ ही इस कैंटीन का शहर के गरीब पर पडे अच्छे और बुरे प्रभाव का अध्ययन कर राज्य के अन्य शहरों और कस्बों में भी इसी तरह के कैंटीन खोलेंगे। top hindi news
ज्ञातव्य है कि कर्नाटक सीएम के पास ही वित्त मंत्रालय है। उन्होंने चालू वित्त वर्ष (2017-18) में सभी 198 वार्डों में पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध अम्मा कैंटीन की तर्ज पर कैंटीन चलाने के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कर्नाटक को भूख मुक्त बनाना है। राज्य में हर महीने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) को अन्न भाग्य योजना के 7 किलोग्राम चावल मुफ्त प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे दो वक्त भोजन कर सके
फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड ग्राउंड में करीब 8,000 लोगों की सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि दाल (तूर दाल) की भी सब्सिडी दर पर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्तनपान करा रही माताओं और गर्भवती महिलाओं के लिए मातृपूर्ण योजना के तहत रोजाना मिड डे मील मुहैया कराया जा रहा है। 2 अक्टूबर से इसका विस्तार राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों तक किया जा रहा है, जिनकी संख्या 12 लाख है।