Showing posts with label हिंदी न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label हिंदी न्यूज़. Show all posts

Wednesday, 16 August 2017

लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ, कहीं डोकलाम से ध्यान हटाने के लिए तो नहीं?

लद्दाख। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। डोकलाम के बाद अब चीनी सैनिकों ने लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी के चलते उनकी यह कोशिश नाकाम हो गई और भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस खदेड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने मंगलवार को दो बार लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन दोनों ही बार भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस चीनी सीमा में खदेड दिया। चीनी सैनिकों ने लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे में घुसैपठ की कोशिश की। चीनी सैनिकों ने लद्दाख के फिंगर फोर और फिंगर फाइव इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की। घुसपैठ की पहली कोशिश मंगलवार की सुबह छह बजे की गई और दूसरी कोशिश सुबह नौ बजे की गई। latest hindi news today

लेकिन भारतीय सैनिकों की सतर्कता के कारण चीनी सैनिकों को वापस उनकी सीमा में खदेड दिया गया। भारतीय जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर दोनों ही बार उनके इरादों को नाकाम कर दिया। घुसपैठ कि कोशिश में नाकाम होते देख चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने भी पत्थरबाजी का मुंहतोड जवाब दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी की घटना में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल हो गए। चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच करीब 30 मिनट तक टकराव चला। ज्ञातव्य है कि जिस इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई, उस इलाके पर भारत और चीन दोनों अपना-अपना दावा करते रहे हैं।

1990 में भारत ने किया था इस इलाके पर दावा:

गौरतलब है बकि वर्ष 1990 के दशक के आखिर में भारत ने बातचीत के दौरान इस इलाके पर अपना दावा किया था तो चीनी सेना ने यहां एक सडक बनाकर इसे अक्साई चीन का हिस्सा बता डाला था। वहीं इससे पहले चीनी सेना झील के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में लगातार आती रही थी। इस झील का 45 किलोमीटर का हिस्सा भारत में है, जबकि 90 किलोमीटर हिस्सा चीनी क्षेत्र में है।
डोकलाम पर चल रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों का लद्दाख की सीमा में घुसपैठ की कोशिश करना अप्रत्याशित और असामान्य घटना है। माना जा रहा है कि बिना हथियारों के इस्तेमाल किए चीनी सैनिक, भारतीय सैनिकों को उकसाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एजेंसियों का मानना है कि इस घटना के पीछे डोकलाम में चल रहा गतिरोध भी हो सकता है। माना जा रहा है कि ये घटना वास्तविक नियंत्रण लेखा के अलावा दूसरे मोर्चों पर तनाव बढाने की चीन की साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसी कारण लद्दाख घटना को भी डोकलाम विवाद से जोडकर देखा जा रहा है।
news portal hindi, khabar in hindi, best hindi news today, taja samachar hindi

Tuesday, 2 May 2017

जम्मू-कश्मीर : पुलिस पर आतंकी हमला, पांच SLR राइफलें छीनीं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादियों के हमले एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। बीती रात जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चरमपंथियों ने पुलिस गार्ड्स पर हमला करके उनसे पांच एसएलआर राइफल्स छीनकर ले गए। यह घटना दक्षिणी कश्मीर के शोपियां स्थित जिला कोर्ट परिसर में हुई। पुलिस के अनुसार चरमपंथियों ने रात करीब 9 बजे कोर्ट परिसर में बने पुलिस गार्ड रूम पर हमला किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से 5 सेल्फ-लोडिंग राइफल्स छीन लीं।

जानकारी के अनुसार पांचों पुलिस कर्मियों से जब आतंकवादियों ने उनके हथियार लूटे तब उन्होंने प्रतिरोध नहीं किया जिसके चलते उन्हें सेवा में कथित कोताही के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद एहतियातन पूरे जिले में चेतावनी जारी कर दी गई है।