Friday 16 June 2017

मुम्बई ब्लास्ट मामले में सलेम सहित 7 आरोपियों पर फैसला आज


मुम्बई। 1993 को मायानगरी मुंबई में हुए 13 सीरियल बम धमाकों के मामले में शुक्रवार को विशेष टाडा अदालत फैसला सुना सकती है। इन सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अलावा मुस्तफा डोसा, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कय्यूम, करीमुल्ला शेख, रियाज सिद्दीकी और अब्दुल रशीद खान के खिलाफ जस्टिस जी.एस. सानप की बेंच अपना फैसला सुनाएगी।
आपको बता दें कि बम धमाके के दोषी मुस्तफा डोसा को साल 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था। अबू सलेम को पुर्तगाल सरकार ने इस शर्त के साथ भारत को सौंपा था कि उसे किसी भी मामले में मौत की सजा नहीं सुनाई जाए। बाद में अन्य पांचों आरोपियों को भी दुबई से ही भारत लाया गया था।
12 मार्च का वह काला दिन
12 मार्च 1993 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक के बाद एक 13 बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके अलावा धमाकों में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। इसके बाद भारत सरकार ने 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

hindi news, India News, world News

No comments:

Post a Comment