Monday 26 June 2017

नच बलिए सीजन 8: दिव्यांका-विवेक अपने नाम की ट्राफी

छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को उनके फैन्स की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। एक ओर जहां उनका शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ टीआरपी रेटिंग्स में टॉप पर है, वहीं अब उन्होंने ‘नच बलिए सीजन 8’ का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। दिव्यांका ने इस लोकप्रिय डांस रियलिटी शो को अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ मिलकर जीता है।
दिव्यांका और विवेक की जोड़ी ने सनाया-मोहित और अबिगेल-सनम को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है। बता दें कि, ग्रांड फिनाले की दौड़ में दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और सनम-अबीगैल यह सेलिब्रिटी जोड़ियों आखिरी बची थी। इन तीनों के बीच ‘नच’ के मंच पर जबरदस्त मुकाबला हुआ।
आपको बता दें दिव्यांका इस समय टीवी की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक मानी जाती हैं। नच बलिए में भी इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब साथ मिल रहा था। इनामी राशी के रूप में दोनों को 35 लाख रुपये, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटी के अलावा ओरा की तरफ से ज्वैलरी भी गिफ्ट की गई।

Television News in Hindi, Reality Show News Update, Best TRP News in Hindi, Top Hindi News Website

No comments:

Post a Comment