Friday 7 July 2017

पटाखों के गोदाम में भयंकर आग,5 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

बीकानेर। शहर के सोनगिरी कुंआ क्षेत्र से डीडू सिपाहियों की ओर जाने वाली गली में शुक्रवार सवेरे अवैध पटाखा बनाने वाले एक गोदाम में बडे़ धमाके के साथ भयंकर आग लग गई। इस भयंकर हादसे से आस-पास के तीन मकान ध्वस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पारीक के मकान के नीचे पटाखों के एक गोदाम मे आज शुक्रवार सुबह धमाके के साथ आग लग गई। मौके पर पांच जनों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है।
यह फैक्ट्री संकरी गली में है जिसमें दमकल की गाड़ियों को अंदर जाने में दिक्कत हुई। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। मौके पर बड़ी संख्या में दहशत का माहौल है और भय का वातावरण है। घायलों को अस्पताल की ओर रवाना किया गया है।
कई लोग मलबे मे दबे।प्रशासन के राहत कार्य जारी हैं। न्यास चैयरमेन रांका भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
bikarner news in hindi, top news of rajasthan, rajasthan latest news in hindi, rajasthan news in hindi

No comments:

Post a Comment