Wednesday 26 July 2017

डोकलाम विवाद पर भारत को भडका अपना हित साध रहा अमेरिका:चीन

बिजिंग। डोकलाम विवाद को लेेकर चीनी मीडिया लगातार भारत पर हमला बोल रहा है लेकिन अब चीनी मीडिया ने इस मामले में अमेरिका को आडे हाथों लिया। चीनी मीडिया ने डोकलाम विवाद में अमेरिका पर भारत को भडकाने का आरोप लगाया है। चीनी मीडिया का कहना है कि अमेरिका भारत को भडकाकर दक्षिण चीन सागर का फार्मूला अपना रहा है, हालांकि चीन और भारत युद्ध नहीं करना चाहते हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि पश्चिमी देश भारत और चीन को सैन्य संघर्ष के लिए उकसाकर रणनीतिक फायदा लेने की जुगत में है, लेकिन इससे अमेरिका को कोई फायदा होनेे वाला नहीं है। साथ ही लेख में लिखा है कि अमेरिका के दखल की वजह से अपने भूभाग की सुरक्षा करना नहीं छोड सकता। ग्लोबल टाइम्स के लेख में डोकलाम विवाद में अमेरिका के अलावा अन्य देशों पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
ऑस्ट्रेलिया पर लगाया चीन ने यह आरोप:
ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री का इरादा भारत-चीन के बीच विवाद की प्रकृति बदलने और भारत को समर्थन दिखाने का है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि जो डोकलाम में हो रहा है, वह टेरिटोरियल विवाद नहीं है। इस इलाके की सीमा पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जुली बिशप ने कहा था कि भारत-चीन के बीच विवाद काफी पुराना है और इसको शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया नहीं चाहता कि भारत-चीन के बीच विवाद बढे।
अमेरिका का रवैया युद्ध को बढावा दे सकता है:
चीन का कहना है कि अमेरिका का रवैया युद्ध को बढावा दे सकता है। चीन ने कहा है कि जहां भी विवाद होता है, अमेरिका वहां नजर आने लगता है और समस्या को निष्पक्ष रूप से हल करने की बात कहता है। अमेरिका का यह रवैया युद्ध को बढावा दे सकता है। साथ ही लेख में लिखा है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर विवाद को नजर में रखकर भारत को भडक़ा रहा है।
साथ ही लेख में लिखा है कि करीब आधी सदी पहले चीन-भारत सीमा विवाद के पीछे अमेरिका और रूस का हाथ रहा है। साथ ही लेख में धमकी देते हुए लिखा गया है कि भारत को इस बात को समझना चाहिए कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। चीन के साथ युद्ध करने से भारत का विकास प्रभावित होगा।

No comments:

Post a Comment