Tuesday 15 August 2017

विश्व एथलेटिक्स : 4 गुणा 400 मी. रिले में अमेरिका ने जीता स्वर्ण

लंदन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अमेरिकी टीम इस बार इस स्पर्धा में अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही।
अमेरिकी टीम ने पिछले संस्करण की विश्व चैम्पियन जमैका को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जमैका की महिला रिले रेस टीम अयोग्य घोषित कर दी गई थी। अमेरिकी टीम तीन मिनट 19 सेकेंड में इस रेस को पूरी कर विश्व चैम्पियन बनीं। इसके अलावा, ब्रिटेन ने भी अपने पदक का रंग बदला और पिछले संस्करण में जीते गए कांस्य पदक को रजत में तब्दील किया।
तीन मिनट 25 सेकेंड का समय लेकर ब्रिटेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की टीम ने तीन मिनट 25 सेकेंड और 41 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। latest sports news in hindi
केन्या की हेलेन 5000 मीटर चैंपियन
लंदन। केन्या की एथलीट हेलेन ओसांदोनो ओबीरी ने इथोपियाई एथलीटों के प्रभुत्व को कम करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 5000 मीटर रेस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले संस्करण में तीनो पदकों पर इथोपियाई एथलीटों ने कब्जा किया था, लेकिन इस बार हेलेन शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैम्पियन बनीं। हेलेन ने 14 मिनट 34 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया।
इसके बाद पिछले संस्करण की स्वर्ण पदक विजेता केन्याई एथलीट अलमाज अयाना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 14 मिनट 40 सेकेंड में इस रेस को पूरा किया। नीदरलैंड्स की सिफान हसन 14 मिनट और 42 सेकेंड का समय तय करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंची और उन्होंने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

No comments:

Post a Comment