Wednesday 9 August 2017

भारत छोडो आंदोलन के 75 वर्ष: मोदी बोले महापुरुषों के बलिदान को नई पीढी तक..

नई दिल्ली। आज भारत छोडो आंदोलन की 75वीं सालगिरह है। इसे अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने लोकसभा में चर्चा की शुरूआत करते हुए कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। मोदी ने कहा कि आज भारत छोडो आंदोलन को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। मोदी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में इस आंदोलन का काफी महत्तव था। साथ ही उन्होंने कहा कि जब इस आंदोलन के 25 साल और 50 साल हुए थे तब भी इसका महत्व था लेकिन 75 साल पूरे होना बडी बात है। उन्होंने कहा कि उस समय महापुरुषों के बलिदान को नई पीढी तक पहुंचाना जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में 9 अगस्त की बडी भूमिका थी, अंग्रेजों ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय महात्मा गांधी सहित देश के कई बडे नेता जेल गए थे। मोदी ने कहा कि उस समय नए नेताओं ने जन्म लिया था जिनमें लाल बहादुर शास्त्री, राममनोहर लोहिया जैसे नेता शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस आंदोलन ने आजादी का रास्ता तैयार किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि 1857 से 1947 तक आजादी के आंदोलन के अलग-अलग पडाव आए। मोदी बोले कि जब 1857 का संग्राम देश के हर कोने में लडा गया, उसके बाद महात्मा गांधी का भारत लौटना, उनका डांडी मार्च करना, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इसमें अहम योगदान दिया था।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले लगता था कि आंदोलन सिर्फ कुछ लोगों के द्वारा ही चल रहा है लेकिन 1942 के आंदोलन में सभी का साथ मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान महात्मा गांधी का करेंगे या मरेंगे कहना बडी बात है। पीएम ने कहा कि उस समय गांधी ने कहा था कि मैं स्वतंत्रता से कम पर संतुष्ट होने वाला नहीं हूं, हम या तो करेंगे या मरेंगे।
online hindi news, latest hindi news, hindi news online portal, aaj ki hindi khabre, hindi khabare

No comments:

Post a Comment