Thursday 3 August 2017

क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना खतरनाक?

हमारे देश में चाय पीना एक आदत है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्क‍ियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा लगता है। देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। बेड टी का कल्चर न केवल शहरों में प्रचलित है बल्क‍ि गांव-देहात में भी लोग सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग खाते समय भी चाय का सेवन करते हैं। अब यहां सवाल ये उठता है कि खाने के साथ चाय पीना सेहत के लिए सही है या गलत? खाने के साथ हमें चाय का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हम जो भी आहार लेते हैं अगर उसमें आयरन होगा और शरीर को उसका फायदा बिलकुल नहीं मिल पायेगा। दरअसल चाय या कॉफी में टैनिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो आयरन को प्रतिबंधित कर देता है।
एक घंटे का हो अंतराल 
अगर आपको खाने के बाद चाय या कॉफी पीना है तो एक घंटे बाद चाय का सेवन कीजिए। क्योंकि खाने में पाये जाने वाले आयरन को शरीर काफी हद तक अवशोषित कर लेता है। लेकिन अगर आप चाय के साथ खाना खाते हैं तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया होने की संभावना अधिक रहती है, जो कि बहुत ही सामान्य समस्या है।
मरीज नींबू मिलाकर पिए चायअगर आपको पता है कि आप एनीमिया रोग से पीडि़त हैं तो अपनी देखभाल पर अतिरिक्त ध्यान दीजिए। कोशिश यह कीजिए कि खाने के दो से तीन घंटे बाद चाय का सेवन करें। कम मात्रा में चाय का सेवन कीजिए। हो सके तो अपने चाय में नींबू भी मिला लीजिए। इससे आपको अतिरिक्त मात्रा में विटामिन सी मिलेगा।
चाय के नुकसान
— दिन भर में तीन कप से ज्यादा पीने से एसिडिटी हो सकती है।
— आयरन एब्जॉर्ब करने की शरीर की क्षमता को कम कर देती है।
— कैफीन होने के कारण चाय पीने की लत लग सकती है।
— ज्यादा पीने से खुश्की आ सकती है।
— पाचन में दिक्कत हो सकती है।
— दांतों पर दाग आ सकते हैं लेकिन कॉफी से ज्यादा दाग आते हैं।
— देर रात पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
— इसलिए चाय को खाने के साथ पीने की आदत को छोड़ें, और हो सके तो एक दिन में 3 कप चाय का ही सेवन करें, इससे अधिक चाय आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।

No comments:

Post a Comment