Wednesday 9 August 2017

खुल गई सिख युवक के बाल कटने की पोल

चंडीगढ़। पंजाब में बाल काटने की घटनाओं में एक की पोल खुल गई है। मोगा में कुछ दिन पहले ही अमृतधारी सिख युवक ने अपने खुद के केस काटे और दैवीय शक्ति का बहाना कर दिया।
पंजाब में सिख युवक के केस काटने की घटना सामने आई थी। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई तो पता लगा कि युवक ने खुद ही अपने केस काटे थे। बाद में दैवीय शक्ति का बहाना कर दिया। इस मामले का खुलासा होने के बाद अकाली दल के स्थानीय नेता बूटा सिंह दौलतपुरा को इस घटना संबंधित विदेश से फोन आने शुरू हो गए। जिसके बाद तुरंत हरकत में आए बूटा सिंह ने केस काटने वाले लड़के के पारिवारिक सदस्यों और लड़के के साथ बातचीत की।
पहले तो उक्त लड़का इसे दैवी शक्ति की बात कह कर टालता रहा परन्तु जब बूटा सिंह ने उक्त लड़के से थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो लड़के ने खुलासा किया कि उसने अपने केस खुद काटे हैं।
कुछ दिन पहले ही छका था अमृत
बूटा सिंह के अनुसार उक्त नौजवान ने कुछ महीने पहले ही अमृत छका था परंतु उसका मन पिछले कई दिनों केस कत्ल करवाने का था। जिस कारण उसने यह नाटक किया। दौलतपुरा के लोगों ने अपील की है कि ऐसीं अफवाहों में न आए न किसी तरह की कोई गैवी शक्ति या भूत प्रेत को मानें। अकाली नेता की इस कार्रवाई के साथ गांव वासियों ने जहां सुख की सांस ली है वहीं इलाके में भूत पकड़े जाने की चर्चा भी जोरों पर है।
जालंधर में भी हुई घटना
पंजाब में चोटी कटने के मामले थम नहीं रहे हैं। चोटी काटने वाला कहां दिखाई नहीं दे रहा है। इसी तरह की एक वारदात टैगोर नगर में दोपहर को घटी। राजरानी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा उसके पास बैठा था । फिर वे नहाने चला गया जब वे वापस अाया तो उसने मां को बताया उसकी चोटी कटी पड़ी है। इसके बाद राज रानी सदमे में है।

No comments:

Post a Comment